अरुणाचल प्रदेश में तीन उग्रवादी को जवानों ने मुठभेड़ में किया ढेर

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश में तीन उग्रवादी को असम राइफल्स के जवानों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये तीनों उग्रवादी पड़ोसी देश म्यांमार से भारतीय सीमा अरुणाचल प्रदेश में घुसे थे।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर छह असम राइफल्स के जवानों ने उग्रवादियों को रोका, जो लोंगंडिंग जिले के लहू गांव के दो लोगों को अगवा कर उन्हें म्यांमार ले जा रहे थे।

सुरक्षा बलों ने टीम ने जब प्रतिबंधित उग्रवादियों को रोकने पर सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

जिसमें एनएससीएन-केवाईए के तीन उग्रवादियों को मारे गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

आधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी भी चल रहा है। इसमें तीन उग्रवादी मारे जाने की पुष्टि हो गयी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

उल्लेखनीय हे कि मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को उग्रवादियों के हमले में एक कर्नल सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।

इस हमलें की शहीद कर्नल की पत्नी और उनका आठ वर्षीय पुत्र की भी मौत हो गयी थी। इसके अलावा पांच जवान घायल हो गए थे।

जिसके बाद असम राइफल्स ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के खिलाफ अभियान चलाया।

Leave a Reply