लाल किला हिंसा: गिरफ्तार हुए किसानों को 2 लाख का मुआवजा देगी चन्नी सराकर

चंडीगढ़ । चन्नी सराकर ने 26 जनवरी को हुई लाल किला हिंसा के लिए गिरफ्तार हुए किसानों को  2 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया गया है।
बता दें कि पंजाब की चन्नी सरकार ने फैसला किया है कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद पंजाब के जिन 83 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनको 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी है। 26 जनवरी के दिन दिल्ली में किसान रैली के नाम पर कई लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की थी और लाल किले में जिस जगह पर देश की शान तिरंगा झंडा फहराया जाता है, उस जगह पर एक अन्य झंडा लगा दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बाद में कई लोगों को हिंसा तथा तोड़फोड़ के लिए गिरफ्तार किया था जिनमें कई लोग पंजाब से भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.