After Header-1

कांग्रेस नेता का विवादित बोल, कहा-राम भक्तों को राक्षस

नई दिल्ली ।कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से की है।उन्होंने कहा है कि रामराज्य और जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि रामायण काल के कालनेमि राक्षस हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अल्वी का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया।

राशिद अल्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस देश में जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को जो लोग गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। वहीं अल्वी ने इशारों इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए जय श्री राम का नारा लगाने बालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से करते हुए कहा कि जब लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे तो वैध के कहने पर हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लेने गए थे।उस समय राक्षस नीचे बैठकर जय श्री राम का नारा लगा रहा था।जय श्री राम का नारा सुनकर हनुमान जी नीचे उतर आए थे. राक्षस ने हनुमान जी का कीमती वक्त खराब करने के लिए जय श्री राम का नारा लगाने से पहले स्नान करने भेज दिया था।तभी अप्सरा ने हनुमान जी को बताया था कि तुम्हें स्नान करने के लिए भेजने वाला कोई मुनि नहीं है बल्कि घोर राक्षस है।इसलिए सभी को समझना चाहिए कि आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते है लेकिन वह सभी मुनि नहीं है। बल्कि वह राक्षस है जिन से हमें होशियार रहना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.