नयी दिल्ली। आज शेयर बाजार में अच्छी खासी कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी काफी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 433.13 अंक या 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,919.69 पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 143.60 अंक या 0.80 फीसदी के साथ 17,873.60 पर रहा। लगभग 1432 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1859 शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
आज सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 59,656.26 और निफ्टी का सबसे निचला स्तर 17,798.20 का रहा। बता दें कि आज शेयर बाजार में तीसरे दिन कमजोरी आई। शेयर बाजार पर कमजोर वैश्विक संकेतों का नकारात्मक असर पड़ा।
सेंसेक्स 60,352.82 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 60,291.70 पर खुला था। सत्र के दौरान ये 60,293.25 से स्तर तक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी 18017.20 के मुकाबले 17,967.45 पर खुला था, मगर कमजोर शुरुआत के बावजूद ये 17,971.35 तक ही चढ़ सका। यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी पूरे दिन लाल निशान में रहे।
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 6 में मजबूती और 24 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 1.79 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.57 फीसदी, रिलायंस में 0.22 फीसदी, टीसीएस में 0.11 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.08 फीसदी और टाटा स्टील में 0.03 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं एसबीआई में 2.83 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.42 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.26 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.68 फीसदी की मामूली कमजोरी आयी।
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी कमजोरी आई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.64 फीसदी की कमजोरी आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.82 फीसदी की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.51 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।