भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर पर निशाना साधा। दरअसल, दिग्विजय सिंह अयोध्या फैसले पर लिखी सलमान खुर्शीद की एक किताब के लॉन्च पर संबोधन अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि मीडिया भी हिंदुत्व को हिंदू धर्म से जोड़ता है। जबकि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। सनातनी परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर जी कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे।
उन्होंने ने तो यहां तक कहा था कि गाय को माता क्यों मानते हो और उन्हें गौमांस खाने में कोई ऐतराज नहीं था। तो सावरकर जी ने ‘हिंदुत्व’ शब्द लाया और उसके कारण लोगों में भ्रम फैल गया।
