झारखंड में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

रांची। झारखंड के डीआइजी रांची के कार्यालय में बैलून सरदार सहित तीन एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया।

माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर हार्डकोर नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी के मारक दस्ते का एरिया कमांडर बैलून सरदार, दस्ता सदस्य गाजु उर्फ सूरज सरदार और रायमुनी कुमारी उर्फ गीता ने सरेंडर कर दिया।

रांची रेंज डीआईजी पंकज कंबोज के कार्यालय परिसर में आयोजित सरेंडर कार्यक्रम में तीनों नक्सलियों ने सरेंडर किया।

मौके पर आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सीआरपीएफ जगुआर और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार सफलता में भी मिल रही है साथ ही झारखंड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने के लिए भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखंड सरकार की आत्म समर्पण और पूर्णमासी नीति के तहत कार्य किया जा रहा है

।जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किए हैं।

आईजी ने कहा कि पुलिस के लगातार अभियान बढ़ती दबिश संगठन के आंतरिक शोषण से परेशान होकर तथा झारखंड सरकार की आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इन तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.