देवी देवताओं की शरण में उमा भारती

गोपेश्वर।मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हिमालयी देवी देवताओं की शरण में पहुंच गई है। इसके तहत उन्होने बालखिला शिवालय पहुंच कर मनौती मांगी।सोमवार को उमा भारती गोपेश्वर पहुंची। हालांकि उमा भारती को पुत्रदायिनी के रू प में विख्यात माता अनुसूया देवी मंदिर पहुंचना था।

बताया जा रहा है कि पालकी की व्यवस्था न होने के कारण अनुसूया देवी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम टल गया। इसके बाद वह बालखिला तथा अलकनंदा के संगम पर स्थित बालखिला शिवालय पहुंची। शिवालय में उन्होने ध्यान जप कर मनौती मांगी। इसके बाद वह गोपेश्वर पहुंची।

बताया जा रहा है कि उनका बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को जाने का कार्यक्रम है। इसके तहत वह हिमालयी देवी  देवताओं की शरण में पहुंच कर मनौती मांग रही हैं। गोपेश्वर में भाजपा नेताओं ने उनकी जोरदार आगवानी की। इस दौरान सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री नवल भट्ट, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, भूपाल राम टम्टा, महिला मोर्चें की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल व योगेंद्र सेमवाल, महेंद्र सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी महाबीर सिंह रावत समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.