मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पांच मरे

मरे मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस पर दो वाहनो की भिड़ंत में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी । एक अन्य गभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 71 पर दुर्घटना उस समय हुई जब आगरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी पहुंच गई तथा नोएडा से आगरा की ओर आ रही कार से टकरा गई जिससे कार में सवार चार लोगों की तथा बस के चालक की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला शामिल है।

क्षेत्राधिकारी मांट नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बस में घुस गई तथा कार सवार मृतकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया ।

मृत बस चालक की पहचान पठानकोट निवासी बलवन्त सिंह के रूप में की गई है। इडीवर कार सवार मृतकों की पहचान गौरव यादव, गुढ्डू उर्फ शिवसागर यादव और उसकी मां प्रेमलता और आर्यन के रूप में की गई है।

दुर्घटना में घायल निक्की उर्फ मोहनीश यादव को सिटी लाइफलाइन अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। इस दुर्घटना में शामिल निक्की और शिवसागर यादव सगे भाई हैं। सभी कार सवार एक मंत्री से मिलने कानपुर जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.