पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव का निधन, अशोक गहलोत मानते थे अपना आदर्श

जयपुर। पद्मश्री डॉ. एस एन सुब्बाराव का आज सुबह जयपुर में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था।

वहीं पर उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।92 वर्षीय सुब्बाराव को सीएम अशोक गहलोत अपना आदर्श मानते थे। सीएम अशोक गहलोत उनका कुशलक्षेम पूछने के लिये एसएसएस अस्पताल गये थे।

सीएम गहलोत चिकित्सकों से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे थे। गांधीवादी विचारों को स्थापित करने में सुब्बाराव की काफी पहचान रही है।

1929 में बेंगलुरु में जन्मे डॉ. सुब्बाराव 13 वर्ष की उम्र में ही भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गये थे। गांधीवादी विचारों को स्थापित करने के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. सुब्बाराव ने चंबल घाटी में कुख्यात डकैतों से सरेंडर करवाया था। गांधी सेवा संघ की स्थापना कर हजारों लोगों को रोजगार दिया था। वे राष्ट्रीय सेवा योजना संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट की भी स्थापना की थी।

Leave a Reply