बंगलादेश में रोहिंग्या समूहों के बीच झड़प, सात की मौत

ढाका। बंगलादेश में रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में फायरिंग हुई है जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी है। रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।

फायरिंग में चार लोगों की मौके पर जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई।
पुलिस अधीक्षक शिहाब कैसर खान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि उखिया शरणार्थी शिविर में तड़के 4.15 बजे गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हो गए।

खान ने बताया कि घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है , वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों का शिविर के पास स्थित एक क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शिविर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.