फैब इंडिया के बहाने सियासी वार पलटवार

देहरादून। फैब इंडिया के दीवाली प्रोमो के बहाने प्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है।
जहां कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को निशाने पर लिया वहीं भाजपा इसके बहाने कांग्रेस को घेरने में जुटी है।
दरअसल देहरादूून यूथ कांग्रेस ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को कोशिशों को पहचानते हुए तंज में ट्वीट किया कि ‘‘ बॉयकॉटफैब इंडिया हैशटैग चलाने वालों को बॉयकॉट दिवाली हैशटैग भी चलाना चाहिए  क्योंकि इसमें भी ‘अली’ है।’’
यह च्वीट भाजपा को रास नहीं आया और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने प्रतिक्रिया दी कि-‘‘  इनकी सोच को क्या बोला जाए , हमारे पर्वोंं पर भी अब ये इटेलियन,व धर्मविरोधी सोच के लोग हमला करने लगे है धिक्कार है, सनातनी माफ नही करने वाले धिक्कार है।’’
बता दें कि फैब इंडिया ने हाल में ही अपने दीपावली कलेक्शन को लेकर जश्न-ए-रिवाज शीर्षक से प्रोमो जारी किया। कंपनी ने इसको लेकर नौ अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था इस पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का मौका ताडक़र भाजपा सांसद  तेजस्वी सूर्या ने लिखा था कि दिवाली जश्न-ए-रिवाज नहीं हैं, कंपनी की ओर से जानबूझकर यह दुस्साहस भरा कदम उठाया गया है।
फैब इंडिया को इसका आर्थिक नुकसान उठाना पड़ागा।
दक्षिणपंथी समूहों ने फैब इंडिया के उत्पादों के बहिष्कार का भी ऐलान किया। हालांकि अपने प्रोमो मचे बवाल के बाद कंपनी बैकफुट पर आ गई ।
उसने जश्न-ए-रिवाज वाले ट्वीट को डिलीट भी कर दिया है। कंपनी ने कहा कि जश्न-ए-रिवाज को दीपावली से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन यह दीपावली से संबंधित नहीं है।
वह जल्द ही दीपावली कलेक्शन को लेकर झिलमिल सी दीवाली प्रोमो लांच करेगी  इसका दीपावली से कोई सीधा संबंध नहीं है।

Leave a Reply