गडरी नदी में युवक बहा,युवक का पता नहीं चल पाया

नैनीताल। पहाड़ों में हो रही तेज बरसात का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां नदियां व नदी नाले उफनाये हुए हैं। उधमंसिंह नगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र में गडरी नदी में तेज बहाव के चलते एक युवक बह गया। युवक लापता बताया जा रहा है। देर रात को पुलिस मौके पर राहत व बचाव कार्य चला रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर के बरहैनी पुलिस चौकी के झारखंडी क्षेत्र निवासी रामदत्त भट्ट पुत्र पदमादत्त भट्ट गडरी नदी को पार करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गया। जिससे युवक लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी और देर रात तक राहत व बचाव कार्य चलाया गया लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.