बांग्लादेश : उपद्रवियों ने  मंदिरों को किया क्षतिग्रस्त

नयी दिल्ली। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान उपद्रवियों ने  मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।सूत्रो ने बताया कि इस संघर्ष में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश के सैनिकों को देशभर के 22 जिलों में हिंसा को रोकने के लिए तैनात किया गया है। खबरों के अनुसार,  कमीला की सीमा से लगे चांदपुर के हाजीगंज उपजिले में पुलिस और मुस्लिम उपद्रवियों के बीच संघर्ष के दौरान तीन लोग मारे गए, वहीं एक अन्य शख्स की बाद में मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने हाजीगंज में रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जहां अधिकारियों ने गोली लगने से चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। संघर्ष में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा, उनके कुछ अधिकारी भी जख्मी हुए हैं, क्योंकि भीड़ ने पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया था और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की थी।

हालांकि उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि लोग पुलिस कार्रवाई में मारे गए हैं या नहीं, लेकिन खबरों में बताया जा रहा है कि पुलिस ने 500 से अधिक लोगों की भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

 

Leave a Reply