यशपाल आर्य को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य को हल्द्वानी पहुंचे पर जोरदार स्वागत किया।यशपाल आर्य ने भाजपा पर निशाना भी साधा। आर्य ने कहा कि भाजपा में बोलने की आजादी नहीं है, जबकि कांग्रेस में अपनी बात रखने की खुली छूट है।

आर्य ने चुनाव लड़ने को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है कि वो इस बार भी बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके हल्द्वानी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तराखंड के अंदर अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अफसर कोई बात मानने को तैयार ही नहीं हैं।यशपाल आर्य ने कहा कि 5 साल बाद अपने घर और परिवार में दोबारा वापसी की है और उनको इस बात की बड़ी खुशी है। यशपाल आर्य यह भी आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। जबकि कांग्रेस में हर तरह की आजादी है।

Leave a Reply