टीम इंडिया ने T20 World Cup के लिए टीम में किया बदलाव

नयी दिल्ली। टीम इंडिया ने T20 वर्ल्डकप (World Cup)के लिए टीम में बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर को टी-20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यों की टीम में शामिल किया गया है।शार्दुल ठाकुर शानदार फॉर्म में चल रहे।

अक्षर पटेल को अब रिज़र्व प्लेयर्स की लिस्ट में डाल दिया है। टीम इंडिया को 15 अक्टूबर से पहले ही वर्ल्डकप के लिए अपनी फाइनल टीम की जानकारी ICC को देनी थी।

हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट नहीं

ऐसा तब हुआ है, जब हार्दिक पंड्या को लेकर संशय दिख रहा है, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं और आईपीएल में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है। ऐसे में शार्दुल को 15 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में लाया गया है, जो तेज़ गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

टीम इंडिया के सदस्‍य 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

रिजर्व प्लेयर : श्रेयर अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.