After Header-1

IAS अधिकारी अमित खरे बने PM मोदी के सलाहकार

नयी दिल्ली : IAS अधिकारी अमित खरे बने PM मोदी के सलाहकार। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1985 बैच झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खरे को दो वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमित खरे उच्च शिक्षा विभाग में सचिव पद से रिटायर हुए थे। अमित खरे ने पीएम मोदी के निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कराया, बल्कि डिजिटल मीडिया नियमों के संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चारा घोटाला उजागर कर चर्चा में आए थे खरे

मित खरे ही वह आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने चारा घोटाले का पर्दाफाश किया था। उन्होंने चारा घोटाले को उजागर कर सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए थे। अमित खरे ने चाईबासा उपायुक्त रहते हुए ही चारा घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस घोटाले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव मुख्य आरोपी थे, जो बाद में कोर्ट से दोषी करार दिए गे और फिर उन्हें सजा भी हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.