Assembly Elections: से पहले भाजपा को झटका, यशपाल आर्य और उनके बेटे कांग्रेस में शामिल

देहरादून:  विधानसभा चुनाव(Assembly Elections) से पहले आज भाजपा को बड़ा झटका लग गया। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस करके विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ली।

इसके बाद वह सभी राहुल गांधी से भी मिले। यशपाल ने राहुल गांधी को पौधा भेंट किया।  यशपाल आर्य और उनके बेटे दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। आर्य का दलितों के बीच अच्छा प्रभाव माना जाता है।

साथ ही तराई क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।2017 में कांग्रेस सरकार को गिराने में यशपाल आर्य की अहम भूमिका रही थी।

यशपाल आर्य की वापसी के बाद अब बागी नेताओं की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि कुछ और नेता भी कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।

Leave a Reply