कैड़ा के शामिल होने से चुनाव लडऩे वाले दावेदार नाराज

पूर्व काबीना मंत्री एवं अध्यक्ष मंडी समित मनोज साह को मनाना मुश्किल

धानाचूली/ हल्द्वानी । आखिरकार निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही 2022 विस चुनाव लडऩे वाले दो प्रमुख नेता नाराज हो गए हैं। इनमें पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह शामिल हैं। दोनों नेताओं ने दावा किया है कि वे तो चुनाव लडऩे वाले हैं, पार्टी उनको ही टिकट देगी। इन नेताओं का कहना है कि कैड़ा को टिकट मिलने के बाद वे अपने पत्ते खोल देंगे।
उल्लेखनीय है 2017 विस चुनाव में भीमताल विस से बागी सीट रामसिंह कैड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब कैड़ा ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बिष्ट को नजदीकी वोटों के अंतर से पराजित किया। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई।
भाजपा की सरकार बनने के बाद कैड़ा ने सरकार को समर्थन दिया।
इसके बाद से ही  कैड़ा के भाजपा में शामिल होने की बात आम थी। इस बीच
विसवार बैठकों में भीमताल के सभी मंडलों के नब्बे फीसदी से ज्यादा पदाधिकारियों के कैड़ा को पार्टी में शामिल करने के खिलाफ बयान जारी किए।
इससे दो माह पहले कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर विराम लग गया।
इस सीट से एक बार भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने भी चुनाव लडऩे की तैयारी की थी। उन्होंने भी पार्टी के राज्य हाइकमान को कैड़ा को पार्टी में शामिल न करने को कहा था।
तब गजराज  ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि कैड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं रहा है। अब शुक्रवार को कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हलचल शुरू हो गई है। यह हलचल सैकड़ों पदाधिकारियों के त्याग पत्र के तौर पर भी सामने आ सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यदि विस का टिकट कैड़ा को दिया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।
भाजपा अपने ही कार्यकर्ता को टिकट देगी। विधायक कैड़ा का एक कार्यकर्ता के रूप में स्वागत है। भाजपा अनुशासित संगठन है। मेरा यह आखिरी चुनाव है, मैं कैड़ा के कारण ही 297 में चुनाव हारा था। पिछले साढ़े चार साल काफी तैयारी की है। भाजपा में कार्यकर्ताओं  का सम्मान किया जाता है। यदि दिकट नहीं मिला तो वे तब ही अपने पत्ते खोलेंगे।
 पूर्व काबीना मंत्री एवं भाजपा प्रबल दावेदार
विधायक कैड़ा का भाजपा में स्वागत है, वैसे भी पीएम मोदी को गाली देने वाले को पार्टी टिकट नहीं देती। भाजपा में लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुराने कार्यकर्ता को ही भाजपा टिकट देगी। कार्यकर्ता को छोड़ कैड़ा को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं में अंसन्तोष होगा। कार्यकर्ता क्या करेंगे या भविष्य तय करेगा।
मनोज साह मंडी समिति अयक्ष
भाजपा में भीमताल विधायक कैड़ा का स्वागत है।मैं, पिछले 35 सालों से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूं। इस बार जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के सामने भीमताल विस से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करूंगा। अभी अभी पार्टी ज्वाइन करने वालों को पार्टी टिकट नहीं देगी।
मुकेश  बोरा,अध्यक्ष लालकुआं दुग्ध संघ
भाजपा की जिला व प्रदेश कार्यकारिणी से मिलकर मैं भीमताल विस से अपनी दावेदारी पेश करने जा रही हूं। मैं, पिछले 2 साल से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में कार्य करती आ रही हूं। भीमताल से मैं भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करूंगी।
आशा रानी ब्लाक प्रमुख धारी

Leave a Reply