After Header-1

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, पुनर्निर्माण कार्य का किया अवलोकन

देहरादून। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण से पहले आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने धामी की अगवानी की। वह मंदिर दर्शन को पहुंचे, जहां उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ के दर्शन किये।

मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों पूर्व केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है।उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों, मजदूरों के साथ ही श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उप जिलाधिकारी योगेन्द्र , देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.