After Header-1

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रपिता का किया स्मरण

देहरादून। ऋषिकेश स्थित एम्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। यह नाटक ‘आज के समय को देखते हुए हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली व लोकतंत्र जनजागरुकता’ विषय पर आधारित था।

इसमें विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी द्वारा दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने और इसी के बल पर अंग्रेजों को भारत देश से जाने पर मजबूर करने का चित्रण किया। इसके कथानक में लोकतंत्र को गांधी द्वारा भारत राष्ट्र की सफलता की नींव बताया था।

बताया गया कि लोकतंत्र जहां एक ओर हरेक नागरिक को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार देता हैं, वहीं दूसरी और देश के प्रति अपने फर्ज की भी याद दिलाता है। इस नुक्कड़ नाटक का मंचन संकायाध्यक्ष शैक्षणिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया गया कि आज के युवा कल के भावी नागरिक हैं लिहाजा उन्हें अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। नाटक का पैरामेडिकल साइंसेज के छात्र प्रियांशु गुप्ता ने निर्देशन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.