मेघालयः बस नदी में गिरी , छह लोगों की मौत , तीन लापता

शिलांग। मेघालय में एक बस नदी में गिरी जिसमें छह लोगों की मौत हो गयीऔर 16 घायल हो गए।  जबकि तीन लापता हैं। बस वेस्ट गारो हिल्स जिलामुख्यालय के तुरा से राजधानी शिलांग की ओर जा रही थी।बस के मलबे से दो और शव के बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या छह पहुंची। तीन अन्य लोगों के रिंगड़ी नदी के बहाव में बह जाने की आशंका है जिनकी तलाश की जा रही है। मृतकों में दो महिलायें एवं बस का चालक भी है। 

बस चालक के नियंत्रण खो देने से यह दुर्घटना घटी

ईस्ट गारो हिल्स जिला के पुलिस प्रमुख ब्रुनो संगमा ने बताया कि बस चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चला गया है।

उन्होंने कहा कि बस पुल से  फिसलकर ईस्ट गारो हिल्स और वेस्ट खासी हिल्स जिले की सीमा से सटे नोगंश्रम की रिंगड़ी नदी में जा गिरी। संगमा ने कहा, हमें अभी यह पता नहीं चला है कि बस के अंदर कितने यात्री मौजूद हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों को रोंग्जेंग पीएससी और विलियमनगर सिविल अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है।  इस बीच, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने नोंगश्रम ब्रिज पर दुर्भाग्यपूर्ण एमटीसी बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply