After Header-1

बंगाल में भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी ने दिया इस्तीफा , तृणमूल में हो गये शामिल

कोलकाता। बंगाल में भाजपा के रायगंज से विधायक कृष्णा कल्याणी ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए इस्तीफा दे दिया। इससे पहले हाल ही में कलियागंज के भाजपा विधायक सोमन रे पार्टी का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

कल्याणी ने रायगंज से भाजपा सांसद देवाश्री चौधरी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने सुश्री चौधरी और नये मनोनीत अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कल्याणी को गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

कल्याणी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की तात्कालिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वह मुकुल रे , सोमन रे और तन्मय घोष के बाद भाजपा छोड़ने वाले चौथे विधायक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.