अमेरिकी में पटरी से उतरी ट्रेन, 50 लोग घायल, तीन मरे

वाशिंगटन।अमेरिकी राज्य मोंटाना में एक ट्रेन के पटरी से उतर गयी जिसमें कई  लोग घायल हो गए। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। यात्री ट्रेन सेवा प्रदाता एमट्रैक ने बताया कि एम्पायर बिल्डर ट्रेन के पांच डिब्बे शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 04:00 बजे जोपलिन शहर के पास पटरी से उतर गये। ट्रेन में करीब 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने हिल काउंटी की आपदा एवं आपातकालीन सेवा समन्वयक अमांडा फ्रिकेल के हवाले से बताया कि दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हो गये हैं और एक से अधिक व्यक्तियों के मारे जाने की रिपोर्ट है। लिबर्टी काउंटी के शेरिफ के अनुसार, सीबीएस टीवी ने बताया कि कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.