After Header-1

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर, हथियार बरामद

जम्मू। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। इसमें पांच एके 47, 8 पिस्तौल और 70 हैंड ग्रेनेड शामिल है। उधर, शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, हमने नियंत्रण रेखा के पास हाथलंगा इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। घुसपैठियों को चुनौती दी गई और उनमें से तीन को मार गिराया गया।उन्होंने कहा कि पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल और हथगोले सहित बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। यहां सेना के चिनार कोर मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए जेओसी ले. जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हाल ही में नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ से घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.