अवैध निर्माण पर भाजपा नेता को नोटिस थमाया

हल्द्वानी । राजपुरा क्षेत्र में नजूल भूमि पर बिना नक्शा पास कराए दुकानों
का अवैध ढंग से निर्माण कराने पर नगर विकास प्राधिकरण की टीम ने
एक भाजपा नेता को नोटिस थमा दिया है। इस दौरान भाजपा नेता और
टीम के बीच तीखी झड़प भी हुई।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि राजपुरा पुलिस चौकी के सामने
बिना नक्शा पास कराए अवैध ढंग से दुकान बनाए जाने को लेकर सूचना
मिली थी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजी गई टीम से भाजपा
एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दिनेश रंधावा उलझ गए। उन्होंने बताया
कि इस कारण मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.