After Header-1

ऑडिशन कराए जाने से गुस्साए लोक कलाकार, फूंका पुतला

सूचना निदेशालय व सरकार पर लगाया हठधर्मिता का आरोप

अल्मोड़ा । पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन कराए जाने के खिलाफ कलाकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुमाऊं  लोक कलाकार महासंघ के बैनर तले कलाकार ऑडिशन के खिलाफ अल्मोड़ा में क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। इस दौरान कलाकारों ने सरकार व सूचना निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और सरकार का पुतला दहन किया।
सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लोक वाद्य यंत्र ढोल -दमाऊ  के साथ जिलेभर के लोक कलाकार चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान हुईं सभा में वक्ताओं ने लोक कलाकारों ने ऑडिशन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। इस मौके पर कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल चम्याल ने कहा कि सरकार का सूचना निदेशालय की ओर से जो सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार पहले से पंजीकृत हैं उन्हें ऑडिशन के लिए कहा जा रहा है वह सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ प्रदेश के कलाकार पहले ही सूचना निदेशालय को अपना विरोध जता चुके हैं। लेकिन सूचना निदेशक की हठधर्मिता के कारण लोक कलाकार अब क्रमिक अनशन करने को बाध्य हैं। क्रमिक अनशन के बाद कलाकारों ने सरकार का पुतला फूंका और बाजार में जुलूस भी निकाला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुईं तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी कलाकारों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर आशीर्वाद गोस्वामी, मनोज बिष्ट, सुशील साह, निर्मल रावत, किशन सिंह, परितोष जोशी, बीना नेगी समेत दर्जनों लोक कलाकार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.