After Header-1

मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान जागरूकता अभियान संपन्न

सिलीगुड़ी। मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा द्वारा स्थानीय इस्टर्न बाई पास स्थित जिगा कंपाउंड, नेपाली बस्ती में रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत एक चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस चित्रांकन कार्यक्रम में फ़ाराबरी, नेपाली बस्ती के 37 बच्चों ने लोगों को रक्त के महत्व ओर उसकी आवश्यकता को समझते हुए चित्रकारी की ।

26 को नेपाली बस्ती में आयोजन होगा रक्तदान शिविर का

अध्यक्ष युवा मनोज अग्रवाल ने जानकारी दी कि मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुडी शाखा आगामी 26 सितम्बर को नेपाली बस्ती में एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है, और लोगों को रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए ही इस बस्ती के बच्चों के बीच रक्तदान पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक युवा प्रणय गोयल ने बताया कि बस्ती के लोग रक्तदान करने के लिए आगे आये। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सचिव युवा आशु अग्रवाल ने बताया कि सिलीगुड़ी शाखा निरंतर अपने सेवा कार्य मे जुटी है और इसी के तहत आज सिलीगुड़ी शाखा द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण, सालबाड़ी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में एक वाटर फ़िल्टर लगाया गया और साथ ही वहाँ रहने वाले छात्रों को नए कपड़े भेंट किये ।

रविवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष युवा विक्रम गोयल , गणेश जिंदल, गीतेश जिंदल, दीपक खंडेलवाल, अंकुर कचवाल, नंदन केजरीवाल, अंकुर अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.