After Header-1

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़।चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी। सियासी उफान के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा कर दी है ।

पार्टी महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने एक ट्वीट में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि  चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

नए मुख्यमंत्री का एलान होने के बाद पंजाब कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे छोटे भाई है। मैं हाईकमान के फ़ैसले का स्वागत करता हूं। मैं आज भी ताकतवर नेता हूं और कल भी रहूंगा।

चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक है चन्नी

रणजीत सिंह चन्नी पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। दलित समुदाय से आते हैं। इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन लगातार सीएम के नाम का ऐलान टलता जा रहा था और आखिरकार चन्नी के नाम पर कांग्रेस अलाकमान की सहमति बनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.