PM मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नयी दिल्ली । PM मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद, उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू, जगत प्रकाश नड्डा ,  अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने  बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा  भारत के प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्­छा है कि आप स्­वस्­थ रहें और दीर्घायु प्राप्­त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्­ट्र सेवा का कार्य करते रहें। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा  मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा  विगत वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है।

इन चुनौतियों में भी अवसर खोज कर राष्ट्र में आत्मनिर्भर की नयी प्रेरणा जगाने, राष्ट्र के सामर्थ्य को नयी ऊर्जा देने में आपके सार्थक प्रयास सुफल रहे हैं। राष्ट्रनिष्ठ नेतृत्व में नए विश्वास के साथ देश प्रगति के नए क्षितिज की ओर बढ़ रहा है। आपका सतत यही प्रयास रहा है कि राष्ट्र अपने अभीष्ट को प्राप्त करे। राष्ट्र निर्माण के आपके प्रयास सफल हों और आप सदैव सफल और सुखी रहें यही शुभकामनाएं हैं।

नड्डा ने कहा ‘‘समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूँ। गृह मंत्री श्री शाह ने कहा  देश के सर्वप्रिय नेता मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

उन्होंने कहा मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। उनके रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

शाह ने कहा मोदी ने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा मोदी ने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के जीवन का क्षण-क्षण गरीबों, किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है।

गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की “मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि आप मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें। साथ ही भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। रक्षा मंत्री  ने कहा ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.