सुनील तिवारी गिरफ्तार, पूर्व सीएम के रह चुके हैं राजनीतिक सलाहकार

तिवारी पर घर की नौकरानी से यौन शोषण का है आरोप

रांची।सुनील तिवारी को पुलिस ने यूपी के दिल्‍ली आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील तिवारी झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं। तिवारी पर यौन शोषण का आरोप है। सुनील  को पकड़ने के लिए रांची पुलिस की 3 टीम गई थी। आज शाम तक पुलिस उन्‍हें लेकर रांची पहुंचेगी। रांची में उनसे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस के एक आलाधिकारी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उन पर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने यौन शोषण और दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है।

थाने में 16 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला

अरगोड़ा थाने में इस संबंध में 16 अगस्‍त को मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज FIR में युवती ने कहा है- सुनील तिवारी के यहां नौकरानी का काम करती थी। वहां मेरे साथ जबरन संबंध बनाया गया। जब विरोध करती थी तब जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीटा भी जाता था’। 31 अगस्‍त को AJC 7 विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। तब से वे फरार चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.