After Header-1

केजरीवाल को आप का राष्ट्रीय संयोजक फिर से चुना गया

नयी दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को आप के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में फिर से चुना गया है। वह लगातार तीसरी बार इस पद पर रहेंगे पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केजरीवाल को सर्वसम्मति से आप का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आप नेता पंकज गुप्ता को पार्टी का सचिव चुना गया है जबकि दिल्ली से पार्टी के राज्यसभा सदस्य नारायण दास गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने अपनी 10वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक की थी, जिसमें 34 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के नामों को मंजूरी दी गई थी।

केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरलान के अलावा, गुजरात, पंजाब और गोवा सहित चुनावी राज्यों के कई नेताओं को आप की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और इमरान हुसैन, आतिशी, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, दिलीप पांडे, संजय सिंह, प्रीति शर्मा मेनन, पंकज गुप्ता, राजेंद्र पाल गौतम, दिनेश मोहनिया, गुलाब सिंह, कैप्टन शालिनी सिंह, आदिल खान, बलजिंदर कौर, अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, सरवजीत कौर मनुके, डॉ अल्ताफ अहमद, महेश बाल्मीकि, नीलम यादव, वेन्जी वेगास, ईशुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया, भगवंत मान, पृथ्वी रेड्डी, सुशील गुप्ता, कर्नल अजय कोठियाल और राहुल म्हाम्ब्रे शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.