बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया जानकारी दी । पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अपनी मां को देखने के लिए  हाल ही में अक्षय कुमार  भारत वापस आए थे।बीमार मां अरुणा भाटिया के लिए एक दिन पहले फैंस से दुआओं की अपील करने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारी मन से सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी।

आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है:कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- वो मेरा अहम हिस्सा थीं।आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.