पर्यटन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा मोतीचूर कांसरो ट्रैक

19 किमी लंबे ट्रैक पर आसानी से होगा वन्यजीवों का दीदार 

रायवाला।मोतीचूर व कांसरो के बीच नए पर्यटन ट्रैक का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, दिव्या बेलवाल और रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि ने किया। नया ट्रैक सैलानियों के लिए बेहद रोमांचक और आकर्षक है।
मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में आने वाले पर्यटकों के लिए अब नए पर्यटन ट्रैक को खोल दिया गया है। इस ट्रैक पर सैलानी वन्यजीवों का आसानी से दीदार कर सकेंगे। पार्क की मोतीचूर व कांसरो रेंज के बीच 19 किलोमीटर लंबे इस सफारी मार्ग का उद्घाटन यमकेश्वर जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल और रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने संयुक्त रूप से  रिबन काटकर किया। इस दौरान इस ट्रैक के मुख्य द्वार को फूल मालाओ से सजाया गया था। पहले दिन सैर करने वाले पर्यटकों पार्क कर्मचारियों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पार्क अधिकारियों के अनुसार यह ट्रैक काफी नमी वाला क्षैत्र है। लम्बे समय से इस ट्रैक को खोले जाने को लेकर प्रयास किये जा रहे थे। इस दौरान मोतीचूर कांसरो सफारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुण्डलिया ने कहा कि यह पर्यटन ट्रैक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं कांसरो-मोतीचूर का जंगल बेहद ही खूबसूरत है यहां आने वाले सैलानी हाथी, टाइगर, हिरन, मोर सहित विभिन्न तरह के वन्यजीवों का दीदार आसानी से कर सकेंगे। इस दौरान यमकेश्वर से जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ व प्रतीत नगर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में रोजगार की समस्या थी। अब इस क्षेत्र में पर्यटन मार्ग के खुल जाने के बाद पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मोतीचूर कांसरो सफारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुण्डलिया, उपाध्यक्ष विजयपाल रावत,  सचिव शशि रणकोटी,  देवी प्रसाद सुयाल, नरेंद्र गुसाई, एसपी जखमोला, पिंटू,  दीपक, इश्तियाक अहमद, सतेंद्र, मनोज बिष्ट, रोहित, ओम बहदुर, आलम, मोहित, वीरू नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.