After Header-1

एक हफ्ते और बढ़ा कोविड-कर्फ्यू

देहरादून। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते यानी 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में हालांकि नाम मात्र कोविड कर्फ्यू बचा है। केवल नाइट कर्फ्यू है वह भी नाम के लिए। असल में बाजार नियमित खुल रहे हैं।
छठी से लेकर 12वीं तक शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। सरकारी दफ्तरों में सौ फीसदी क्षमता से कर्मचारी जा रहे हैं।  शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है। इतना जरूर है कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति ना के बराबर है। वहीं, राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को भी छूट है। नेताओं के मास्क गायब हैं। धार्मिक आयोजनों में भी पाबंदी नहीं है। सिर्फ चार धाम यात्रा को छोड$कर सारी धार्मिक गतिविधियां सुचारु हैं। चारधाम यात्रा बंद होने से उत्तराखंड के लाखों लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। वहीं, उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.