After Header-1

पौधरोपण को अभियान बनाया जाए : त्रिवेंद्र सिंह रावत

त्रिवेंद्र ने दिल्ली में भी शुरू किया पौधरोपण

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली/ देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को नयी दिल्ली में कहा कि पौधरोपण को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। यह अभियान रूकना नहीं चाहिए। इसमें और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात दिल्ली में कही। रविवार को ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में वृक्ष को गोद लेने के अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में ऊर्जा फाउंडेशन की फाउंडर तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज , फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से उत्तराखंड में पौधरोपण अभियान में जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.