After Header-1

अक्षय कुमार की वजह से फिल्म बेल बॉटम में काम किया:वाणी कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा अक्षय कुमार की वजह से फिल्म बेल बॉटम में काम किया है। अक्षय कुमार की फिल्म बेल बाटम हाल ही में रिलीज हुई है ।फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरेशी दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी है जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं । फिल्म बेल बॉटम में वाणी कपूर ने छोटी सी भूमिका निभाई है। इस बारे में पूछे जाने पर वाणी कपूर ने कहा इस फिल्म में अक्षय कुमार सर हैं वह मेगास्टार हैं एक्शन कॉमेडी हर चीज कमाल करते हैं तो मेरे लिए सबसे बड़ी बात थी कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मेरे पापा उनके बहुत बड़े फैन हैं मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं उनकी सारी फिल्में मैंने देखी है तो उनके साथ स्क्रीन शेयर करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। पानी ने कहा मैं चाहूंगी कि आगे अच्छे सर के साथ फिर काम करूं जहां मेरा रोल और बड़ा हो फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है तो एक अच्छी फिल्म का छोटा हिस्सा बनना भी बुरा नहीं है कहानी में इतना दम था कि मुझे लगा कि इतनी अच्छी फिल्म का हिस्सा बनना भी खराब सौदा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.