मोहर्रम की छुट्टी 19 की जगह 20 को

नैनीताल। नैनीताल जनपद एवं प्रदेश में मोहर्रम के अवकाश की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। शासन के आदेशों के क्रम में नैनीताल के डीएम धीरज गब्र्याल ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन किया गया है। इस क्रम में मोहर्रम अवकाश 19 अगस्त के स्थान पर 20 अगस्त (शुक्रवार) को होगा। उन्होने बताया कि 20 अगस्त को मोहर्रम के अवकाश पर बैक, कोषागार, उप कोषागारों को छोडकर जनपद के सभी शासकीय-अशासकीय, शिक्षण कार्यालय तथा शासकीय व अशासकीय शिक्षण प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.