अजय कोठियाल के हाथों में होगा उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की कमान

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा आज घोषित कर दिया । रिटायर फौजी अजय कोठियाल के हाथों में अब उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की कमान होगी। आम आदमी पार्टी ने एक रिटायर फौजी को मैदान में उतारकर न सिर्फ फौजी वोटरों पर निशाना साधा है बल्कि बीजेपी और कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है। केजरीवाल ने रोड शो की जिसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार बताते चलें कि उत्तराखंड सैन्य बहुल्य राज है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोची समझी राजनीति की है। दरअसल कर्नल कोठियाल कि राज्य में पूर्व फौजियों और मौजूदा फौजियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अजय कोठियाल राज्य में यूथ फाउंडेशन चलाते हैं इस फाउंडेशन के जरिए राज्य के युवाओं को सैन्य बलों में भर्ती होने की ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाती है एक अनुमान के मुताबिक इस फाउंडेशन में ट्रेनिंग किए हुए लगभग 10 1000 से अधिक युवा मौजूदा वक्त में भारत की अलग-अलग सैन्य बलों और अर्धसैनिक बलों के साथ जुड़े हुए हैं। कर्नल कोठियाल को मैदान में बतौर सीएम फेस उतारना ऐसी तैयारी का हिस्सा है अरविंद केजरीवाल यह बेहतर समझते हैं कि उत्तराखंड नगर फौजी वोटरों का साथ मिल गया तो बड़ा उलटफेर होने से कोई रोक नहीं सकता है वही बीजेपी और कांग्रेस के पास इस तरह का कोई चेहरा नहीं है जो मेन स्ट्रीम आर्मी पर्सन भी हो और वह पूरे राज्य में अपनी पकड़ रखता हूं कांग्रेस के पास तो ऐसे किसी चेहरे का अकाल ही दिखता है ऐसे में जाहिर है कि अजय कोठियाल इन दोनों पार्टियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.