देश की खातिर जान देने वालों को PM मोदी ने किया नमन

नयी दिल्ली : PMनरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर देश की खातिर जान देने वाले वीरों को याद और उन्हें नमन किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 1947 में भारत का बंटवार हुआ था और पाकिस्तान एक अलग देश के रूप में अस्तित्व में आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.