मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथों मरा गया एक आतंकवादी, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुआ। यह जानकारी पुलिस महा निरीक्षक विजय कुमार ने दी है। गुरुवार से ही आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। एहतियातन श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बताते चलने कि गुरुवार को आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था। आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने कई राउंड गोलियां चलाई लेकिन आतंकवादी बच निकले और नजदीक की एक इमारत में घुस गए। इमारत में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी को मार गिराया है ऑपरेशन अभी जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 2 जवान और एक नागरिक भी घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ वाली जगह से कई नागरिकों को बाहर निकाला गया है तथा आसपास की जगह खाली करा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.