रुद्रपुर में छुपा पंजाब का लुटेरा गिरफ्तार

रुद्रपुर। लाखों की लूट के मामले में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ रुद्रपुर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। बताया गया कि पंजाब के लुधियाना में 16 लाख रुपये की लूट हो गई थी।
मामले में पंजाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को लुटेरों के संबं में अहम जानकारी मिली। जिसके बाद सोमवार सुबह पंजाब पुलिस की छह सदस्यीय टीम रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी एसओजी और कोतवाली पुलिस को दी। इस पर लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस की मदद से आदर्श कालोनी स्थित मस्जिद के पास एक घर में दबिश दी। जहां से पुलिस ने लूट में शामिल एक बदमाश नवल उर्फ सतनाम ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका बिलासपुर निवासी एक साथी भागने में कामयाब हो गया। 
बताया जा रहा है कि लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस फरार आरोपित समेत अन्य लुटेरों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पंजाब पुलिस बिलासपुर, रामपुर को रवाना हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.