भाजपा को झटका, पार्टी के बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

पौड़ी ।उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह की विधानसभा व भाजपा जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत के गृह क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ये सभी नेता पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पिछले लंबे समय से ये अपनी नाराजगी कई बार सार्वजनिक मंचों पर जाहिर भी कर चुके थे। 
श्रीनगर विधानसभा के तहत पढ़ने वाले खिर्सू क्षेत्र में भाजपा से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी चरम पर है। अब श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गणेश गोदियाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते ही भाजपा असंतुष्टों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 2 से अधिक भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के ये समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस के मंथन शिविर ऋषिकेश में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी भाजपाइयों का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र असवाल ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 24 भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश केंद्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टकोली शरद नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष खिर्सू भाजपा महादेव प्रसाद बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष के मूल गांव ग्वाड़ से लक्ष्मण ङ्क्षसह रावत, राकेश ङ्क्षसह रावत, विनोद ङ्क्षसह, नवीन ङ्क्षसह, गणेश ङ्क्षसह, राकेश ङ्क्षसह, किशन कुमार कांग्रेस में शामिल हुए हैं। असवाल ने बताया कि इसके अलावा मरखोड़ा से प्रदीप ङ्क्षसह, धारी गांव से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन ङ्क्षसह रावत, मनीष राणा, ङ्क्ष गोरी से प्रमोद नेगी, महावीर ङ्क्षसह, विजेंद्र ङ्क्षसह, प्रमोद ङ्क्षसह, प्रधान ङ्क्ष माणगांव जितेंद्र ङ्क्षसह, महावीर ङ्क्षसह, कटाखोली से प्रेम ङ्क्षसह, भाजपा के पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी पोखरी वीरेंद्र ङ्क्षसह, अशोक कुमार, अरुण बिष्ट, मेलचौंरी से योगेंद्र ङ्क्षसह, दांदणी से सुरजीत ङ्क्षसह बिष्ट ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.