कोश्यारी से उम्मीद का पिटारा लेकर वापस लौटे भाजपा नेता

लालकुआं। लालकुआं की प्रमुख समस्या हल करने के लिए भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मदद मांगी है। भाजपा पदाधिकारियों का एक दल कोश्यारी से भेंट कर मुम्बई से लौट आया है। दल ने बिंदुखत्ता के राजस्व गांव का दर्जा दिलाने, शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम निर्माण और लालकुआं में बाईपास निर्माण की मांग रखी हैं।
शुक्रवार को यह जानकारी मुंबई राजभवन से लौटे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के सलाहकार हेमंत नरूला एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी ने सहानुभूति पूर्वक केंद्र एवं राज्य सरकार से समस्या हल करने में मदद करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply