कुमाऊं भर में आशाएं बेमियादी हड़ताल पर अडिग, जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी । अपनी बारह सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं भर में आशाओं की बेमियादी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नाराज आशाओं ने जगह जगह धरना दिया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। यह हड़ताल एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चल चल रही है। 
बृहस्पतिवार को आशाओं ने यहां महिला अस्पताल के गेट के बाहर भारी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने समर्थन का एलान किया है। इस मौके पर रीना बाला, सरोज रावत, भगवती बिष्ट, रेशमा, रीनू,मंजू, इंद्रा, दीपा बिष्ट, मनीषा, कमला, शाइस्ता, सुहाना, माया, मीना, पुष्पा, रजनी समेत कई आशा वर्कर्स मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.