गंगा की तेज धारा में बहे तीन लोग,अबतक कुछ पता नहीं चल सका

ऋषिकेश । गंगा में नहाते समय बड़ा हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग गंगा में नहाने उतरे उसके बाद लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी खोजबीन की। मगर अबतक कुछ पता न चल सका है।प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि 21 वर्षीय मेल राय पुत्र रोबट डांटे, 21 वर्षीय मधुश्री खुरसांगे पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, 21 वर्षीय अपूर्वा केलकर पुत्री हेमंत केलकर तीनो निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धव नगर, मुंबई, महाराष्ट्र दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे।

तपोवन स्थित गंगा घाट पर तीनो गये। तीनो गंगा की तेज धारा में आकर बहने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।

थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो युवतियों सहित पांच लोग ऋषिकेश घूमने आए थे। दो युवतियां और एक युवक अचानक गंगा की तेज लहरों में कहीं दूर हो ओझल हो गए। उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं अन्धेरा होने के कारण सर्च अभियान बन्द कर दिया गया है, सुबह फिर से लापता पर्यटकों की खोजबीन शुरू की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.