After Header-1

दो माह के बच्चे को माथे पर टीका लगाकर मंदिर में छोड़ गई बेरहम मां

नैनीताल। नैनीताल जनपद के अल्मोड़ा हाईवे पर स्थितं खैरना के एक मंदिर में सोमवार शाम एक मां अपने दो माह के लाड़ले को लावारिश हालत में छोडक़र कहीं चली गई। सुंदर मुस्कुराहट लिए इस बालक के माथे पर टीका भी लगा हुआ है। पुलिस ने नवजात को सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया। बच्चे की उम्र करीब दो माह बताई जा रही है। बच्चे को देखकर महिला पुलिसकर्मी सहित कई महिलाएं भावुक हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम नैनीताल जिले में रामगाढ़ के शालडी देवी मंदिर में एक बच्चे के अकेले रोने की आवाज से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। मंदिर में मौजूद दीपा पांडे नाम की एक अन्य महिला की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। इस स्थानीय लोगों ने बच्चे की असली मां की आसपास काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला तो घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को भवाली थाने ले गई, और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्चे को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब नवजात के माता पिता की तलाश कर रही है। रामगढ़ क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार के अनुसार, इस बच्चे को लाल रंग का सूट पहने एक महिला मंदिर में लेकर आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.