भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

देहरादून:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलकर बगावत कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता विधायक से नाराज हैं। उनका कहना है कि विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। इस बैठक में महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल और महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट भी शामिल हुए थे।

बैठक के दौरान विधायक काऊ पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरेप लगाया। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने नगर निगम के चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। हालांकि काऊ ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।विधायक ने खुराफात गैंग करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही ये सक्रिय हो जाते हैं। पिछले बार विरोध किया था। हुआ क्यों मैं रिकॉर्ड मतों से जीतकर आया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतकर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.