Tokyo Olympics: भारत का दूसरा मेडल पक्का,बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में

टोक्यो । Tokyo Olympics में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भारत का दूसरा मेडल पक्का कर दिया है। वे वेल्टरवेट कैटेगरी (64-69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। वे पहली बार ओलंपिक में उतर रही हैं। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में लवलीना ने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। पहले राउंड में उन्हें बाई मिली थी, जबकि राउंड-16 के मुकाबले में उन्होंने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नेदिने एपेट्ज को 3-2 से हराया था. इससे पहले महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.