मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया येलो अलर्ट , दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया है और दो दिन भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क मार्ग में मलबा आने से अवरुद्ध होने, नालों व नदियों में अतिप्रवाह के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव से परेशानी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.