तो हटाए जाएंगे मदन कौशिक!

मदन कौशिक का चेहरा भाजपा हाईकमान को पसंद नहीं

  • बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे
  • अध्यक्ष के मुद्दे को सुलझाने में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में सब कुछ ठीक ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। या फिर यूं कहा जाए कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के लोगों की नब्ज नहीं पकड़ पा रहा है। कभी मुख्यमंत्री बदलने का फरमान जारी करता है तो कभी पार्टी अध्यक्ष बदलने मसौदा तैयार करने में जुट जाता है।

चंद महीने पहले मदन कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की सियासत में दखल दे रहे मुट्ठी भर लोगों के इशारे पर भाजपा हाईकमान चौंकाने वाले फैसले ले रहा है। राजनीति के जानकारों की मानें तो इन फैसलों का असर वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। जातिगत और स्थानीय समीकरण को साधने के चक्कर में ही मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष पद पर बिठाया गया था लेकिन चंद माह के भीतर ही मदन कौशिक को हटाने की चर्चा जोर पकड़ चुकी है। कौशिक को हटाने का फैसला कभी भी, किसी वक्त हो सकता है।

कौशिक को हटाकर पार्टी किसको अध्यक्ष बनाएगी। इसको लेकर भी दृश्य क्लीयर नहीं है। पर जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का नाम है। इस बीच उत्तराखंड में संघ और भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक भी चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी देहरादून में ही है और अध्यक्ष के मुद्दे को सुलझाने के लिए भाजपा के अलग-अलग गुट के नेताओं से वार्ता भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर , मदन कौशिक को हटाने के लगातार दबाव बनाए हुए हैं। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री किस तरह की रणनीति बनाते हैं। बहुत कुछ मुख्यमंत्री की पसंद पर टिका हुआ है। मुख्यमंत्री काफी सुलझे हुए हैं,वे जो भी सुझाव हाईकमान को देंगे, पार्टी हित में ही देंगे। ताकि सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.